Sunday, 4 September 2016

रामलीला

मम्मी मुझे सुनाओ रामलीला
कौन थे राम कैसी थी लीला
टीवी पर तो आ रही है
पर उत्सुकता जगा रही है
एक ही द्रश्य  बार बार आ रहा है
आगे नही कथा सरका रहा है
मुझे सुनाओ आप राम लीला
कौन थे राम कैसी थी लीला
मम्मी ने झिड़का करने थे काम
मुझे नहीं आती जरा दे आराम
देखूँगी पढूँगी उनकी कहानी
बचपन में सुनी दादी की जुवानी
पापा से पूछा पापा ने बोला
अभी जायेगा इंटरनेट खोला
सुनाऊगाँ पढ़कर उससे कहानी
बचपन मॉं सुनाती थी कहानी
राम और रावण के युध्द की कथा
सीता के अग्नि में समाने की व्यथा
अबकी सुनायेंगी दादी कहानी
छुट्टी हमको वहीं है मनानी
दादी ने मुझको सुनायी रामलीला
कौन थे राम क्या थी रामलीला
कंधे पर दादा ने बैठा कर दिखाई
राम और रावण की हुई जो लड़ाई
सोने की लंका अंगद का पांव
हनुमान की शक्ति केवट की नाव
दादी की गोदी कितनी गरम थी
हथेली भी कितनी कोमल और नरम थी
एक ही नहीं अनेक सुनाई थी कहानी
कौन थे बुध्द कृष्ण की कहानी।
शहीदों की शहादत वीरों की षूरता
कितनी सही अग्रेजों की क्रूरता
कौन थे गांधी कौन थी लक्ष्मी बाई

कैसे हमने आजादी पाई

No comments:

Post a Comment