गोल
आसमान में चंदा गोल
थाली गोल रोटी गोल
अम्मा की बिंदिया है गोल
गेंद हमारी गोलमगोल ।
2 चींटी
चींटी दिन भर चलती रहती
कितनी मेहनत करती रहती
चावल चीनी दाने लेकर
अपने घर को भरती रहती ।
करती रहती काम हमेषा
चलते चलते कभी न थकती ।
8
3
मेरा भैया
मेरा प्यारा छोटा भैया
चलता डग डग पैंया पैंया
नन्हे नन्हे दांत दिखाकर
हंसता मुझे बुलाता भैया
जहॉं देखता पानी जाकर
करता रहता छप्पक छैया ।
4
सूरज
सुबह सुबह आता है सूरज
धूप लिये आता है सूरज
खूब रोषनी लाता सूरज
हमें जगाने आता सूरज
सारा दिन चलता है सूरज
कभी नहीं थकता है सूरज ।
9
5
मैना
प्यारी प्यारी मेरी मैना
काली पीली मेरी मैना
सबके मन को भाती है
मीठा गाना गाती है
रोज सुबह मेरी खिड़की पर
आकर मुझे जगाती है । ं
No comments:
Post a Comment