Friday, 27 December 2024

pani poori

 पानी पूरी

 पानी पूरी गोलगप्पा 

गुपचुप टिकिया और पड़ाका

खट्टा मिट्ठा पानी भरकर

गप गप खायें लेयें चटाखा

मटर सोंठ और आलू भरकर

झटपट दोना आगे करकर

मुन्ना खाये मुन्नी खाये

खाये काकी काका

गुपचुप टिकिया और पड़ाका

पानी पूरी गोलगप्पा 

टपक रहे हैं ऑंख से ऑंसू

मुॅुंह से सी सी निकल रही है

अभी और खाने हैं हमको 

  • सट सट सट सट करे सटाका

गुपचुप टिकिया और पड़ाका

गोल गोल और फूला फूला 

मुॅह में लाया पानी

गोल गप्पा  गोल गप्पा 

मुॅंह में बजे पटाका

गुप चुप टिकिया और पड़ाका

             पानी पूरी गोल गप्पा


No comments:

Post a Comment