चाँद चमक उठा
बहुत दिन पहले की बात है इतने पहले की कि सूर्य चन्द्र का पृथ्वी पर चमकने का ढंग ही अलग था। दोनों पृथ्वी पर ही तेजी से चलते थ्ेा और एक जगह पर जरा जरा देर रहते थे। सूर्य क्योंकि बड़ा था इसलिये ज्यादा देर हर देश में चमकता उसमें इतनी तेज रोशनी थी कि वह जब दूसरे देश चला जाता तब भी हल्की रोशनी पहले देश में रहती। लेकिन चन्द्रमा की रोशनी शीतल थी। वह ठंडा था तो गर्म रहने के लिये काला लबादा पहन लेता। जब वह मुँ खोलता एकदम उजाला हो जाता, पूर्णमासी का सा और फिर लबादा पहन कर आगे चला जाता। तो अंधकार छा जाता। अंधकार छाते ही चोर डाकू अपने घरो से निकल पड़ते और राहगीरों को लूट लेते थे। जनता परेशान थी कि क्या करें। अंधेरे में दिखाई देता नहीं था। चोर डाकू पहचाने भी नही जाते थे। चाँद केा जब यह ज्ञात हुआ कि उसके लबादा पहनने ही जनता में भय पैदा हो जाता है तो बहुत परेशान हुआ।
एक दिन चाँद काला लबादा पहन कर सड़कों पर आ गया और चोर डाकुओं केा पकड़ने के लिये इधर उधर घूमने लगा। बारिश की वजह से जगह जगह कीचड़ हो रहा था और गड्डो में पानी भर गया था। चन्द्रमा का पैर इधर उधर पड़ जाता उससे लबादा हट जाता उससे जरा जरा झलक हो जाती और अंधेरे में वह देखता कि साये इधर उधर घूम रहे हैं। चाँद हल्के हल्के पॉव रखते चला जा रहा था कि एक पत्थर से पैर टकराया उसने पास की टहनी पकड़ ली लेकिन यह क्या टहनी हाथ की हथकड़ी बन गयी। चाँद ने बहुत छुड़ाने की कोशिश की लेकिन हथकड़ी न छुड़ा सका। चाँद को पास से किसी की चीख सुनाई पड़ी वह समझ गया कोई राहगीर अंधेरे में भटक गया है। चाँद ने देखा चोरों ने उसे गले से पकड़ लिया है। और भी हाथ उसकी ओर बढ़ रहे हैं तभी चाँद के मुँह से जरा लबादा खिसक गया और उस व्यक्ति को रास्ता दिखाई पड़ गया रोशनी देखकर चोर पीछे हट गया। वह व्यक्ति चाँद केा धन्यवाद देता हुआ चला गया। चाँद ने अपने को बहुत छुड़ाने की कोशिश की लेकिन छुड़ा नहीं पा रहा था। चोर डाकुओं ने अपने सबसे बड़े दुश्मन को अपने कब्जे में देखा तो प्रसन्न हो गये उन्होंने पीछे से जाकर उसको बाँध दिया उसका लबादा पूरा ढका और एक साथ सबने मिलकर पकड़ लिया और लताओं से कसकर बाँध दिया। सारी रात वे चाँद केा ठिकाने लगाने की सोचते रहे। लेकिन समझ नहीं आ रहा था क्या करे। भोर की पहली किरण के साथ ही उजाला होने लगा अब चोर डाकू घबड़ा गये कि कि कैसे करें। कुछ चोरों ने कहा मार दें और दबा दें। पर कुछ ने कहा नहीं हत्या नहीं करेंगे क्योंकि कुछ भी हो चाँद करता तो सेवा ही है ऐसे व्यक्ति की हत्या करके महापाप नहीं करेंगे। अंत में जब अधिक उजाला फैलने लगा तो एक चोर ने पास ही पानी भरे गहरे गड्डे में उसे फेंक दिया और गड्डे पर भारी पत्थर रख दिया। चाँद को दबाकर सब अपने अपने घर चले गये। जब तक पूरा सुबह का उजाला हुआ चाँद पानी में डूब चुका था।
दिन गुजरते गये लेकिन चाँद नहीं निकला जनता बहुत परेशान थी क्योंकि अब तो चोर डाकू निर्द्वन्द्व होकर लूटपाट करते उन्हें किसी का डर ही नही रह गया
दिन गुजरते गये लेकिन चाँद नहीं निकला तो जनता को बहुत चिन्ता हुई। आखिर चाँद को हो क्या गया। चोर डाकुओं की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि अब वे मुँह ढक कर घरों के आस पास घूमते रहते कोई भी बाहर निकलता पकड़ लेते और उसे लेकर घर में घुसकर लूटपाट कर लेते।
परेशान होकर वे लोग शहर की एक बुढ़िया के पास गये। उसे सि(ि प्राप्त थी वह खोये लोगों का पता बता देती थी। उन्होंने पूछा आखिर चाँद कहाँ चला गया बुढ़िया मेज पर काले पकड़े से ढके आइने को देखकर मंत्र पढ़ती बुदबुदाती जाती थी फिर आइने में देखकर बताती थी। उसने देखा कहीं पानी में रोशनी हो रही है पर किधर यह नहीं दिखाई दे रहा था। उसने उन लोगों से कहा एक नारियल गुड़हल का फूल और नीबू की टहनी सात दरवाजों पर रखना और जो कुछ भी देखा आकर बताना।
उधर जिस राहगीर को चाँद की चमक दिखाई दी थी वह शहर से वापस आ गया था। चारों ओर चाँद की चर्चा सुनकर
वह बोला,‘ मैंने चाँद को चोरों के पीछे जंगल में जाते देखा था। मैं भी वही से शहर जा रहा था कि मैं वहाँ रास्ता भटक गया। मुझे चोरो ने पकड़ लिया, वही पर चाँद घूम रहा था, मुझे चाँद की झलक दिखाई दी तो चोरों के चंगुल से मैं तो बच गया था।
फिर वहाँ क्या हुआ मुझे नहीं मालुम।’
सबने जाकर जो कुछ राहगीर ने देखा था बुढ़िया को बताया। बुढ़िया ने बहुत ध्यान से किताब, आइने और जादुई पात्र में देखा अंत में बहुत हल्की सी चाँद की चमक दिखाई दी। बुढ़िया ने कहा नीम की टहनी में लेकर जाये, जहाँ टहनी झुकने या हरकत करने लगे वहीं खोजे।
सब लोग झुंड बनाकर घने जंगल में गये। चारों ओर घना अंधेरा था क्योंकि वृक्ष इतने घने थे कि सूर्य की रोशनी दिन में भी वहाँ नहीं पहुँचती थी। एक स्थान पर सबकी दहनियाँ बड़ी तेजी से हिलने लगी और जैसे कोई उन्हें खींच रहा हो। उन्होंने देखा एक बड़े पत्थर के नीचे से हल्की सी रोशनी झलक रही है। उन्होंने पत्थर हटाया और देखा चाँद गहरे जल में डूबा हुआ था।
एक साथ सबने ईश्वर से प्रार्थना की तो धीरे से चाँद ऊपर आया। सबने उसे बाहर निकाला। चाँद उन्हें आर्शीवाद देता आकाश में चला गया और चमकने लगा। तब से ही चन्द्रमा जिस रात गड्डे से निकला पूरी रात चमकता है। और पूरे महिने में बस एक दिन दूसरे देश में जाता हैं बाकी अपना थोड़ा थोड़ा हिस्सा हर जगह छोड़ता जाता है जिससे हर जगह रोशनी रहे और चोर डाकू जनता को परेशान न कर सके।
No comments:
Post a Comment